फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two interstate vehicle thieves arrested, five cars recovered

दो अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, पांच कार बरामद

Mon, 11 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two interstate vehicle thieves arrested, five cars recovered
- लालूखेड़ी के पास से एसओजी और तितावी पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

- दिल्ली एनसीओर से चोरी करते थे कार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसओजी और थाना तितावी पुलिस ने दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की फॉर्च्यूनर सहित पांच कारें और तीन फर्जी नंबर प्लेट व तमंचा बरामद हुआ है। दोनों आरोपी दिल्ली एवं आसपास के जनपदों से चार पहिया वाहन चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे।
एसएसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन में पत्रकाराें को बताया कि आरोपियों को शामली बॉर्डर पर लालूखेड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने अपने नाम मुकीम उर्फ मुक्की पुत्र तसलीम निवासी खालापार हाल पता नगर पालिका के सामने थाना थानाभवन और अरशद पुत्र अफजल निवासी दक्षिणी खालापार है। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली और आसपास के जनपदों से वाहन चोरी कर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच देते थे। कई माह से यह काम किया जा रहा है। मुकीम उर्फ मुक्की के विरुद्ध दिल्ली और आसपास के जनपदों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। दोनों आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। बरामद सेंट्रो कार सूजडू रोड शहर कोतवाली, स्विफट डिजायर कार लक्ष्मीनगर दिल्ली, ब्रेजा कार पांडव नगर दिल्ली, बलेनो कार जगतपुरी शहादरा दिल्ली और फार्च्यूनर गाड़ी माडल टाउन दिल्ली से चोरी की गई थी। आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है।
विज्ञापन

ऐसे करते थे चोरी
सड़क किनारे व पार्क में खड़ी काराें की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर से दरवाजा खोलते थे। ड्रिल अथवा चुंबक की मदद से स्टीयरिंग लॉक को निष्क्रिय कर देते थे। इसके पश्चात ईसीएम डिकोडर की मदद और मास्टर चॉबी के सहयोग से कार स्टार्ट कर चोरी कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed