फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two interstate thieves arrested, mobile phones worth Rs 30 lakh recovered

Muzaffarnagar News: दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार 30 लाख के मोबाइल बरामद

Tue, 09 Dec 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two interstate thieves arrested, mobile phones worth Rs 30 lakh recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के मेरठ निवासी दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे तीस लाख रुपये कीमत के 29 महंगे मोबाइल बरामद किए। यह गिरोह मोबाइलों को दिल्ली, नेपाल व बांग्लादेश में बेचता था। गिरोह का सरगना पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। फराज के खिलाफ आठ और सुहेल के खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज हैं।
एक दिसंबर को कल्याणपुरी लक्ष्मण विहार निवासी भाजपा नेता सचिन सिंघल जानसठ बस अड्डे के पास गाड़ी लेकर खड़े थे, तभी पैदल आए दो युवकों ने गाड़ी में रखा उनका महंगा मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद से पुलिस चोरों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर इस गिरोह के दो सदस्यों गुदड़ी बाजार मेरठ निवासी फराज उर्फ कांचा, रेलवे स्टेशन रोड मकबरा मेरठ निवासी सुहेल को एटूजेड रोड से गिरफ्तार किया। उनका तीसरा साथी ब्रह्मपुरी निवासी महफूज मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महफूज के घर से महंगे 29 मोबाइल बरामद किए। इनमें सचिन सिंघल का मोबाइल भी है। सभी मोबाइल एप्पल व आईफोन हैं। यह सभी मोबाइल आसपास जनपदों के साथ ही दिल्ली, मुंबई आदि क्षेत्रों से भी चोरी किए गए हैं। बरामद मोबाइल की कीमत तीस लाख रुपये है।
महफूज गिरोह का सरगना है। वह मोबाइल चोरी करने में साथ रहता है और चोरी के मोबाइलों को खरीदता भी है। चोरी के मोबाइलों को दिल्ली, नेपाल व बांग्लादेश में बेचते हैं। बरामद मोबाइलों की आईएमईआई सही पाई है। अधिकांश तौर पर आईएमईआई बदल कर बेचा जाता है। भाजपा नेता का मोबाइल बरामद करने के लिए 177 सीसीटीवी देखे गए थे। गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही है।

आरोपियों का कहना था कि वह अधिकतर महंगे फोन (आईफोन) की चोरी/ छीनते थे। महंगे फोन की ज्यादा मांग है। वह अच्छे दाम में बिक जाते हैं। वह विभिन्न स्थानों के अलावा नेपाल, बांग्लादेश में मोबाइल बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed