{"_id":"66ae75af7170bdbc1e0d8217","slug":"two-inspectors-beaten-up-in-the-police-station-premises-constables-became-spectators-2024-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News : थाना परिसर में दो इंस्पेक्टरों की धुनाई, तमाशबीन बने सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : थाना परिसर में दो इंस्पेक्टरों की धुनाई, तमाशबीन बने सिपाही
Sat, 03 Aug 2024 11:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:54 PM IST
सार
थाना परिसर में दो इंस्पेक्टरों को पीट दिया गया। पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमिश्नरेट में थाना रकाबगंज के आवासीय परिसर में शनिवार को शर्मनाक घटना हुई। थाना प्रभारी शैली राणा के सरकारी आवास पर मुजफ्फरनगर के इंस्पेक्टर आए थे। तभी मुजफ्फरनगर से आए इंस्पेक्टर के परिजन ने धावा बोल दिया। दोनों की पिटाई की। पुलिसकर्मी तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की जानकारी होने पर डीसीपी सिटी, एसीपी सदर मौैके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर शैली राणा को निलंबित कर दिया गया है। दूसरे इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट भेजी गई है। केस भी दर्ज किया जा रहा है।
रकाबगंज थाने की प्रभारी निरीक्षक शैली राणा महिला थाने के पीछे सरकारी आवास में रहती हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे दो महिलाओं सहित 4-5 युवकों ने उनके घर के दरवाजे को पीटा। दरवाजा खुला तो घर में घुसे चले गए। अंदर से महिला इंस्पेक्टर और मुजफ्फरनगर में तैनात इंस्पेक्टर पवन नागर को घसीटकर बाहर लाए। वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर बनियान पहने थे। युवकों ने पिटाई कर दी। वहीं महिला इंस्पेक्टर के दोनों हाथ पकड़कर तमाचे जड़े। मुजफ्फरनगर के इंस्पेक्टर की पत्नी ने गालीगलौज की। चीख पुकार मची रही। सूचना मिलने पर एसीपी सदर सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंचीं। उसके कुछ देर बाद डीसीपी सिटी सूरज राय भी आ गए।
पूछताछ में एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम गीता नागर है। महिला इंस्पेक्टर के घर से उसने अपने पति पवन नागर को पकड़ा है। पवन नागर मुजफ्फरनगर में तैनात थे। विजिलेंस में तबादला हो गया है। एक महीने से मेडिकल अवकाश पर हैं। घर से यह कहकर निकले थे कि तबादला रुकवाने जा रहे हैं। कई दिनों से घर पर संपर्क भी नहीं किया था।
विज्ञापन
उन्हें शक था कि पति आगरा में महिला इंस्पेक्टर के घर होगा। वह अपने भाई ज्वाला नागर, भाभी सोनिया नागर, बेटे अधिराज नागर के साथ आगरा आईं। सीधे महिला इंस्पेक्टर के आवास पर पहुंचीं। बाहर पति की गाड़ी खड़ी थी। उन्होंने महिला इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर की पत्नी के साथ दो पुरुष भी आए थे। वे बाद में भाग गए थे। वीडियो में कैद हैं।
सिपाही देखते रहे, किसी ने नहीं बचाया
इंस्पेक्टर शैली राणा का पूर्व में भी अधीनस्थों से विवाद हो चुका है। इस वजह से बवाल के दौरान पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव नहीं किया। वीडियो बनाते रहे। वीडियो भी सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों ने ही वायरल किए। इंस्पेक्टर की छवि खराब करने में पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। चर्चा तो यह भी है कि थाने से ही एक पुलिसकर्मी ने इंस्पेक्टर की पत्नी से संपर्क किया था। उन्हें आगरा बुलाया था।
नोएडा में तैनाती के दौरान हुई थी मित्रता
इंस्पेक्टर पवन नागर की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति की पूर्व में नोएडा में तैनाती थी। इंस्पेक्टर शैली राणा भी वहां तैनात थीं। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। वह समझ नहीं पा रही हैं कि उनके पति चाहते क्या हैं। पत्नी ने यह आरोप तक लगाए कि उनके पति को यह लालच भी है कि इंस्पेक्टर से मोटी रकम ले लेंगे।
थाने में मुंशी से हुई थी मारपीट
शुक्रवार को रकाबगंज थाने में इंस्पेक्टर शैली राणा और एक मुंशी के बीच विवाद हुआ था। गालीगलौज के बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई। सूचना पर एसीपी सदर सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंची थीं। इंस्पेक्टर और मुंशी के बीच में पूर्व में भी विवाद हुआ था। यह जानकारी अधिकारियों को थी। तब भी दोनों में से किसी को थाने से हटाया नहीं गया।
इंस्पेक्टर निलंबित, मारपीट में भी मुकदमा
एसीपी सदर डॉ. सुकन्या शर्मा का कहना है कि इंस्पेक्टर शैली राणा को निलंबित कर दिया गया है। दूसरे इंस्पेक्टर की रिपोर्ट भेजी जा रही है। मारपीट के मामले में शैली राणा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सिपाही मूकदर्शक बने हुए थे। उनके खिलाफ भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।