फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two including woman killed in road accidents in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

Tue, 27 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two including woman killed in road accidents in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/शाहपुर। जनपद में सोमवार को हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल भी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कछौली निवासी राजकली अपने पति सुरेंद्र सिंह के साथ श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर के शिवचौक मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए बाइक से शहर आ रही थी। जैसे ही दंपती बाइक से सहारनपुर स्टेट हाईवे के मलीरा स्टेंड पर पहुंचा, तेज रफ्तार से आई बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजकली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुरेंद्र के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उधर, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी दानिश (18) सोमवार सुबह अपने छोटे भाई अनस के साथ बाइक से किसी काम से गांव हरसौली आया था। शाम के समय दोनों भाई बाइक से ही घर लौट रहे थे। गांव चांदपुर व बसधाड़ा के बीच अचानक खेतों से निकलकर एक आवारा पशु अचानक बाइक के सामने आ गया, जिससे बाइक पशु से टकरा गई और दोनों भाई नीचे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को सीएचसी ले गई, जहां दानिश को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में युवक की मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए शव लेकर लौट गए, जिसे गमगीन माहौल में सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed