फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two including woman died in accidents

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Sun, 12 Jan 2020 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two including woman died in accidents
छपार। थाना क्षेत्र में बरला-बसेड़ा मार्ग पर हुए सड़क हादसों में वृद्ध महिला और एक युवक की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव बसेड़ा निवासी सोहनवीर की पत्नी अतरी (62) रविवार को तीन बजे जंगल से चारा लेकर आ रही थी। गांव से एक किमी की दूरी पर बसेड़ा-बरला मार्ग पर वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, गांव छपरा निवासी सुशील शर्मा का पुत्र अनिकेत (20) रविवार को साढे़ तीन बजे खाईखेड़ी मिल में गन्ने से भरी बुग्गी लेकर जा रहा था। जब वह तेजलहेड़ा के निकट बरला-बसेडा मार्ग पार कर रहा था तो वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गये। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अनिकेत दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता की भी आठ माह पूर्व हार्टअटैक से मौत हो चुकी है। पुलिस ने मृतक के चाचा सुनील की ओर से अज्ञात वाहन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed