फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two including roadways driver had raped a teenager in Haridwar

उत्तराखंड में वारदात: युवती से दुष्कर्म करने वाले रोडवेज चालक समेत दो को भेजा जेल

Mon, 26 Sep 2022 05:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2022 05:34 PM IST
सार

देवभूमि में एक और कांड सामने आया है। यहां एक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले रोडवेज चालक और उसके साथी को जेल भेजा गया है। इस मामले में पहले एक पूर्व प्रधान को भी जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
Two including roadways driver had raped a teenager in Haridwar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर क्षेत्र निवासी किशोरी के साथ हरिद्वार में रोडवेज के चालक और उसके साथी ने दुष्कर्म किया था। पुलिस इस मामले में एक पूर्व प्रधान को पहले ही जेल भिजवा चुकी है। पुलिस ने अब रोडवेज चालक और उसके साथी को हाईवे पर भोपा पुल के पास से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


नौ अगस्त को मंसूरपुर क्षेत्र निवासी एक किशोरी सरकुलर रोड पर अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे नई मंडी कोतवाली लाया गया था। किशोरी ने एक पूर्व प्रधान कीर्तन आदि पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। अपने बयान में पीड़िता ने दो अन्य युवकों के नाम पुलिस को बताए थे। इन दोनों आरोपियों मनित निवासी मेडिकल मुर्गी फार्म हाउस निकट बाल्मीकि मंदिर थाना मेडिकल मेरठ और मंगल सैन निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी, शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि घटना वाले दिन किशोरी मुजफ्फरनगर रोडवेज बस अड्डे से बस में बैठकर हरिद्वार गई थी। उसे रोडवेज चालक मंगल अपने साथ ले गया था। किशोरी को उसने खाना भी खिलाया। इसके बाद उसने रोडवेज बस अड्डे पर पर्ची काटने वाले अपने साथी मनित से संपर्क कर उसका कमरा एक घंटे के लिए लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: अंग्रेजों के जमाने का पुल धराशायी, गंगनहर में गिरी जेसीबी, चालक ने कूदकर बचाई जान

इसके बाद उसने किशोरी को वहां ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में मनित ने भी दुष्कर्म किया। इसके बाद मंगल किशोरी को छोड़कर आ गया था। कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया हैं।

यह भी पढ़ें: Accident:  दिल्ली-दून हाईवे पर रोडवेज बस से टकराते ही उड़े वैगनआर के परखच्चे, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed