{"_id":"5f1c781a8ebc3e63b25a0863","slug":"two-houses-stolen-in-mundbhar-village-muzaffarnagar-news-mrt4930534184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडभर गांव में दो घरों में नगदी, जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडभर गांव में दो घरों में नगदी, जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडभर गांव में दो घरों में चोरी
भौराकलां। क्षेत्र के गांव मुंडभर में रात्रि में चोरों ने दो घरों में लाखों रुपये की नकदी व जेवर चोरी कर लिए। दूसरे कमरे में सो रहे घर के सदस्यों को वारदात की जानकारी सुबह हो सकी। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली।
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मुंडभर निवासी सोहनबीर सिंह के मकान पर शुक्रवार देर रात्रि चोरों ने घुसकर घर में रखे लाखों के जेवर व लगभग बीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। गांव के ही नरेश के मकान से भी चोरों ने लाखों के जेवरात व लगभग दस हजार की नगदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी दोनों पीड़ित परिवारों को सुबह हुई। चोरी की वारदात की सूचना डायल 112 और भौराकलां पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ अजय कुमार ने बताया किसी भी पीड़ित ने अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।