फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two house robbers arrested, goods recovered

Muzaffarnagar News: दो घरों में चोरी करने वाला गिरफ्तार, माल बरामद

Thu, 20 Aug 2026 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two house robbers arrested, goods recovered
- बरेली से चुराई बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खालापार थाना पुलिस ने घर में चोरी करने वाले शाहनूर को माल सहित गिरफ्तार किया। उसने चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
खालापार में 24 जुलाई की रात में राहुल वर्मा के घर से स्कूटर चोरी कर लिया था। इसके एक दिन बाद ही एक घर से सामान व जेवर चोरी कर लिए थे। पुलिस ने सुजडू निवासी शाहनूर को किदवई नगर से गिरफ्तार किया। उससे चांदी की पायल, एक सिलिंडर व तीन हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन



वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस ने पचेंडा पुल के नीचे चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर जा रहे युवक को रोक कर बाइक के कागजात दिखाने को कहा तो युवक ऐसा नहीं कर सका। पूछताछ में बताया कि यह बाइक उसने बरेली से चोरी की थी। आरोपी ने अपना नाम बदायूं जनपद के थाना बिसौली के गांव कालूपुरा निवासी विकास बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed