{"_id":"62531dfd7b0520456702c506","slug":"two-friends-going-to-haridwar-ganga-bath-killed-one-injured-muzaffarnagar-news-mrt5840086159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार (मुजफ्फरनगर)। हरियाणा से गंगा स्नान करने हरिद्वार जा रहे तीन दोस्त मोती झील से कार टकराने पर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल को मेरठ रेफर किया गया है। उधर, परिजन शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए।
हरियाणा पानीपत के गांव अहर, थाना इसराना निवासी 29 वर्षीय सोनू पुत्र रणधीर, गांव छिछराना थाना मतलोंड़ा निवासी 28 वर्षीय रवि पुत्र हरिश्चंद्र व 26 वर्षीय अंकित पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव पिलोना थाना असंद, जनपद करनाल कार से गंगा स्नान करने हरिद्वार जा रहे थे। रविवार सुबह लगभग चार बजे हाईवे के बढ़ेडी चौराहे के पास कार पहुंची , तब अचानक असंतुलित होकर कार मोतीझील की पुलिया से टकरा गई। जिसमें कार सवार तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने यह सूचना हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस टीम को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने रवि व सोनू को मृत घोषित कर दिया। अंकित को गंभीर हालत के चलते मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि तीनों युवक दोस्त हैैं। मृतकों के परिजन सूचना पाकर पहुंच गए थे। दोनों शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए है। वह शव लेकर चले गए है। यह एक इत्तेफाकिया हादसा है। परिजनों ने फिलहाल कुछ लिखकर नहीं दिया है।
विज्ञापन
झपकी आने से हुआ हादसा
पुलिस का मानना है कि चूंकि युवक रात के समय हरिद्वार के लिए चले थे। संभवत: अलसुबह कार चालक को नींद की झपकी लग गई और तब कार के मोती झील की पुलिया से टकराने पर हादसा हो गया। जिसमें दो युवक की जान चली गई।
फिलहाल नहीं दी तहरीर
दो युवकों की मौत होने से परिजन शोकाकुल थे। इसी के चलते वह पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव लेकर चले गए। अभी कोई तहरीर नहीं दी। लेकिन कुछ लोगों का कहना था कि हादसे के बारे में बाद में तहरीर दी जाएगी।