फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two farmer leaders arrested for demanding extortion

रंगदारी मांगने वाले दोनों किसान नेता गिरफ्तार

Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two farmer leaders arrested for demanding extortion
रंगदारी मांगने के आरोपी दोनों किसान नेता गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पुलिस ने थाने पर दर्ज हुए रंगदारी के एक मुकदमे में वांछित चल रहे दो किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शुक्रवार को आरा मशीन संचालकों से रंगदारी मांगने के आरोपी दोनों किसान नेताओं को लक्सर रोड से गिरफ्तार कर उनकी कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कार को सीज कर आरोपियों का डॉक्टरी परीक्षण कराकर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि कस्बे के साजिद, सलमान मलिक, मुजाहिद, इरफान, इनाम और आबाद आदि आरा मशीन संचालकों ने सात मार्च को थाने पहुंचकर पुलिस को किसान नेता शमशाद अहमद व असलम शेख पर दो हजार रुपये प्रति आरा मशीन रंगदारी मांगने व विरोध करने पर झूठी शिकायत करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने आरा मशीन संचालक इरफान की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध रंगदारी मांगने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

रंगदारी का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर अगले दिन आरोपी नेताओं ने अपने दर्जनों साथियों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस पर फर्जी मुकदमा लिखने का आरोप लगाकर थाने पर हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed