फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   two died by corona, 93 infected

कोरोनो से दो की मौत, 93 लोग संक्रमित

Sat, 05 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
two died by corona, 93 infected
कोरोनो से दो की मौत, 93 लोग संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना के संक्रमण से दो की मौत हो गई, जबकि जांच रिपोर्ट में 93 और केस मिले। इनमें जानसठ सीएचसी के छह कर्मचारी और चार पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव आए हैं। जिले में अब एक्टिव केस 841 हो गए हैं। कोविड अस्पताल से 35 मरीजों को ठीक होने पर घर भेजा गया।

सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि गांव सरवट निवासी 40 साल के ग्रामीण को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर विगत दिनों बेगराजपुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई। इसके अलावा गांधी कॉलोनी निवासी एक मरीज की मौत मेरठ मेडिकल में हुई। जिसे यहां से तीन दिन पहले गंभीर हालत में रेफर किया गया था। शुक्रवार को 93 और केस मिले हैं। इनमें से 80 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए। सदर तहसील में छह, जानसठ सीएचसी में छह, गालिबपुर में छह, आनंद विहार में चार, गांधी कालोनी में चार, रामपुरी में पांच, पचेंडा में तीन, थाना सिविल लाइन में दो और पुलिस कंट्रोल रूम के दो पुलिस कर्मी पॉजिटिव आए हैं। गांधीनगर, जटमुझेड़ा, सुरेंद्रनगर, ओम पैराडाइज, छछरौली, मीरापुर, कवाल जेल में एक बंदी, ढांसरी, मुबारिकपुर, गणेशपुरी, जमुना विहार खतौली, लालूखेड़ी, सैदपुर, अलीपुर खुर्द, चरथावल, रोहाना मिल, शाहपुर, पुरबालियान, नई मंडी, ब्रह्मपुरी, उत्तरी सिविल लाइन, गाजावाली, मानसरोवर कालोनी, खालापार, साउथ सिविल लाइन, अंसारी रोड, भोपा रोड, आनंदपुरी, लालबाग, महालक्ष्मी एंक्लेव, संतोष विहार, मल्हूपुरा, सरकुलर रोड आंनद विहार, गंगाराम पुरा, पंचाशील कालोनी, जानसठ रोड, शिवपुरी में भी कोरोना के मरीज मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 35 मरीज ठीक हुए। अब तक 1601 मरीज ठीक हो चुके है। टोटल केस 2470 हो गए है, जिनमें से 841 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed