फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two die due to fever, the symptoms of dengue are telling

बुखार से दो की मौत, डेंगू के बता रहे लक्षण

Wed, 12 Oct 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two die due to fever, the symptoms of dengue are telling
जानसठ। तालड़ा मे बुखार से महिला सहित दो की मौत हो गई। दोनों को कई दिन से बुखार था और जांच में भी डेंगू के लक्षण पाए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

गांव तालड़ा की नई बस्ती मे डेंगू बुखार ने अपने पैर पसार लिए हैं। जिसके चलते गांव में 15 दिन के अंदर दो महिलाओं की बुखार होने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव निवासी नईम पुत्र फारूक उम्र 28 वर्ष व नसरीन पत्नी पप्पू 50 वर्षीय काफी समय से बुखार आ रहा था। जिसके चलते उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने से जब बुखार की जांच कराई गई। तो डेंगू के लक्षण पाए गए तो दोनों को देहरादून जौली ग्रांट में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। तालड़ा की नई बस्ती में डेंगू का प्रकोप के चलते ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर व फॉगिंग कराने की मांग की है। जबकि गांव के रईसु का इलाज मुजफ्फरनगर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में कराया जा रहा है। सीएससी प्रभारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक कोई मामला जानकारी में नहीं आया है, यदि बुखार से मौत हुई है तो कल को टीम भेजकर जांच कराकर दवाई वितरित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed