फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two dead including Corona woman, 43 patients found

कोरोना से महिला समेत दो की मौत, 43 मरीज मिले

Wed, 12 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two dead including Corona woman, 43 patients found
कोरोना से महिला समेत दो की मौत, 43 मरीज मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एक महिला सहित दो लोगों की मेरठ में मौत हो गई। अब जिले में मृतकों की संख्या बढ़ कर 27 हो गई है। उधर, 43 नए मरीज मिले हैं। जिला कारागार में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, यहां पर 14 और बंदी पॉजिटिव मिले हैं। यहां भी मरीजों का आंकड़ा पचास से पार पहुंच गया है। मंगलवार को सात मरीज ठीक हुए है। इसके बावजूद 236 एक्टिव केस है। जिले में टोटल मरीज 1089 हो गए हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत की जानकारी मिली। गांधी नगर की महिला और गांधी कालोनी के एक व्यक्ति को यहां से गंभीर अवस्था में मेरठ भेजा गया था, जहां पर उनकी मौत हो गई। उधर, मृतक व्यक्ति पुलिस कर्मी बताया गया है, मगर किसी भी पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एडीएम ने बताया कि मंगलवार को ही 157 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 21 लोग पॉजिटिव मिले। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट में भी 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस तरह से 43 मरीज नए मिले हैं, जबकि सात मरीज ठीक हो गए हैं। अब टोटल मरीज 1089 हो गए है, जिनमें से 832 ठीक होकर घर लौट चुके है। एक्टिव केस 236 हो गए हैं। मंगलवार को जो मरीज मिले हैं उनके 14 बंदी जिला कारागार के है। इनके अलावा बुढ़ाना मेन बाजार में छह, शाहपुर बाजार में दो, द्वारिकापुरी में दो, गांधी कालोनी में तीन, पुरकाजी, कूकड़ा, मिर्जा टिल्ला, विलायत नगर मोरना, जानसठ, बघरा, आनंदपुरी, जिला परिषद मार्केट, बचन सिंह कालोनी, पुलिस लाइन, भोपा रोड, लक्ष्मण विहार, रामपुरी, जैन मिलन विहार, भरतिया कालोनी में एक-एक मरीज मिला है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में कोरोना जांच हुई
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट में बनाए गए कोविड कंट्रोल रूम में कोरोना की जांच की गई। इस दौरान रैपिड एंटीजन टेस्ट में भोपा रोड निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम दफ्तर सैनिटाइज कराया
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम में रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान लगातार लोग संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को एक कलक्ट्रेट कर्मचारी भी पॉजिटिव मिल गया है। जिस पर मंगलवार को फायर ब्रिगेड ने कलेक्ट्रेट और डीएम दफ्तर का सैनिटाइज किया है।

महावीर चौक पर बन रहा कोविड जांच सेंटर
मुजफ्फरनगर। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के लगातार मामले मिलने पर कई स्थानों पर कैंप लगा कर कोविड की जांच शुरू की है। इसके अलावा महावीर चौक पर कोरोना जांच सेंटर भी बनाया है। जहां पर हर समय कोविड की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed