फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two-day weekly ban impractical in the state

प्रदेश में दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी अव्यवहारिक : अग्रवाल

Sun, 20 Jun 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two-day weekly ban impractical in the state
प्रदेश में दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी अव्यवहारिक
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक में व्यापारियों ने कोरोना कर्फ्यू के बाद लागू दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी को अव्यवहारिक बताते हुए इसे खत्म करने की सरकार से मांग की।

वर्चुअल बैठक में प्रदेशाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि आज व्यापार को ऑक्सीजन की जरूरत है। व्यापार को ऊपर उठाने के लिए बाजारों को पुरानी साप्ताहिक बंदी के अलावा सभी दिन खोले जाएं। कहा कि जब रेस्टोरेंट व पार्क खुल सकते हैं तो विवाह मंडप क्यों नहीं। अग्रवाल ने प्रदेश सरकार से बिजली के बिल जमा न होने के चलते अगले दो महीने तक कोई कनेक्शन नहीं काटने, बैंकों द्वारा किए जा रहे प्रताड़ना के मुद्दे पर व्यापार मंडल ने वर्ष 2020 तथा 2021 में व्यापारियों के बैंक खाते में जोड़े गए ब्याज को वापस कराने तथा व्यापारियों के सभी प्रकार की बैंकों की किस्त जमा कराने के लिए 31 दिसंबर 2021 तक का समय बढ़ाने की मांग की। बैठक में रजनीश अग्रवाल (बिजनौर), मनोज अग्रवाल (सुल्तानपुर), मनोज अग्रवाल (औरंगाबाद), निमेष अग्रवाल (बुलंदशहर), प्रदीप गंगा (अलीगढ़), राधेश्याम अग्रवाल (हाथरस), मुनव्वर खान (फिरोजाबाद), आलोक बंसल (मथुरा), अरविंद कुमार (जौनपुर), धर्मेंद्र गुप्ता (लखनऊ), नरेश गोयल (सहारनपुर), हरिओम सिघंल व दीपक गर्ग (देवबंद) आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed