फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two bodies found at the same place in 48 hours

48 घंटों में एक ही स्थान पर मिले दो शव

Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two bodies found at the same place in 48 hours
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट व बझेड़ी के बीच रेलवे लाइन पर बृृहस्पतिवार देर शाम एक 45 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात रुड़की रोड पर चंद्रा टॉकिज के सामने सुपर मार्केट में 65 वर्षीय बुजुर्ग मृत मिला है, शिनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के उदेश्य से शव को नियमानुसार 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया है। आसपास थानों में भी फोटो भेज कर सूचना कराई है।
विज्ञापन

उधर, इस घटना से एक दिन पहले भी इसी घटना स्थल पर 52 वर्षीय सुरेश कुमार निवासी नाला पटरी, दयानंद नगर शामली का शव पड़ा मिला था। सिविल लाइन थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि यह ही लोगों की मौत ट्रेन से टकराने पर हुई है। एक युवक की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। उधर, दो दिन में दो शव रेलवे लाइनों पर मिलने से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है और दोनों शव चर्चा का विषय बने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed