फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two arrested in Kakrala case, police force deployed in the village

Muzaffarnagar News: ककराला प्रकरण में दो गिरफ्तार, गांव में पुलिस बल तैनात

Sat, 17 Jun 2023 08:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in Kakrala case, police force deployed in the village
दो दिन पूर्व युवती से छेड़छाड़ को लेकर हुआ था दो वर्गों में संघर्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी




भोपा। गांव ककराला में तीन दिन पूर्व युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों में हुए बवाल में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर, पुलिस लगातार गश्त भी कर रही है।

गांव ककराला में युवती से छेड़छाड़ को लेकर जमकर लाठी-डंडे,धारदार हथियार व ईंट पत्थर चले थे। इसमें आधा दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए थे। मामले में एक ओर से विकास ने भूरा उर्फ मुमताज पुत्र खलीफा और भूरा पुत्र मोमिन, सुहेल, फारुख, आकिल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष के गुलशेर ने राजकुमार, अभिषेक, अजय, आनंद, विनीत, भोपाल, नितिन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों भूरा उर्फ मुमताज पुत्र खलीफा और भूरा पुत्र मोमिन को गिरफ्तार कर लिया। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है। इसी के मद्देनजर पुलिस गांव में लगातार गश्त कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार का कहना है कि नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं से जताया विरोध
मुजफ्फरनगर। गांव ककराला निवासी तीन घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। शनिवार दोपहर में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल आदि उनकी कुशलता पूछने पहुंचे। घायल पक्ष ने कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। इस सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। भाजपा नेताओं ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed