{"_id":"5d9e27298ebc3e93dd48fb22","slug":"two-arrested-for-stealing-the-wood-of-khair-khatauli-news-mrt44763576","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर की लकड़ी चोरी करने वाले माफियाओं को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर की लकड़ी चोरी करने वाले माफियाओं को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर की लकड़ी चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गंगा खादर के भोकरहेड़ी के वन अभ्यारण्य क्षेत्र से चोरी से खैर की बेशकीमती लकड़ी को काटकर ले जा रहे गाड़ी सवार दो लकड़ी माफिया को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
भोकरहेड़ी व लक्सर मार्ग के सोलानी नदी पुल के निकट लकड़ी माफिया के द्वारा खैर के पेड़ काटे जाने की सूचना वन विभाग को मिली। इस पर वन विभाग शुकतीर्थ के रेंज प्रभारी सिंहराज सिंह के नेतृत्व में वन दरोगा शबी हैदर, सतेंद्र कुमार, प्रवेश, वन रक्षक कर्मवीर सिंह, माली प्रमोद कुमार ने बुधवार की सुबह को गंगा खादर के वन विभाग के जंगल में छापा डालकर कर मौके से पिकअप गाड़ी सहित दो लकड़ी माफिया को गिरफ्तार कर लिया। वन रेंजर सिंहराज सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सलमान पुत्र यूसुफ व फहीम पुत्र इस्लाम निवासीगण खैरनगर, थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वहीं पिकअप गाड़ी में भूसे की बोरियों के नीचे छुपाकर काटे गए खैर की लकड़ी के लट्ठ को भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पकड़ी गई गाड़ी का मालिक इरशाद पुत्र जमील भी हमारे गांव का निवासी है। पकड़े गए लकड़ी माफिया के विरुद्ध वन संपदा को नुकसान पहुंचाने और बेशकीमत खैर की लकड़ी चोरी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने लकड़ी माफिया को जेल भेज दिया है।