{"_id":"60d620268ebc3e2986362c77","slug":"two-and-a-half-quintals-of-drugs-recovered-in-five-months-muzaffarnagar-news-mrt54448497","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह में ढाई क्विंटल मादक पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह में ढाई क्विंटल मादक पदार्थ बरामद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में जनपद पुलिस जीरो ड्रग्स अभियान चलाते हुए नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। गत वर्ष जहां पुलिस ने करीब 17 क्विंटल मादक पदार्थ बरामद कर 210 आरोपी गिरफ्तार किए थे। इस वर्ष शुरूआती पांच माह में जनपद पुलिस 249.87 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद कर चुकी है। इसमें 198.220 किलो गांजा, 45.500 किलो डोडा और 1.260 किलो चरस शामिल हैं। इस बरामदगी में अब तक जनपद में कुल 86 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 89 आरोपी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिला आबकारी विभाग द्वारा बीते वित्तीय वर्ष 2020-21 में नशे का अवैध कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 622 मुकदमे दर्ज कराए। इनमें 155 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विभाग ने 50 हजार 331 लीटर अवैध शराब की बरामदगी भी की, जिसे नष्ट किया गया।
नशा माफिया की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति सीज
मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने करीब एक सप्ताह पूर्व ही नशे का अवैध कारोबार करने वाले मोहल्ला हंडिया निवासी शादाब उर्फ भीम के खिलाफ संपत्ति सीज करने की भी कार्रवाई की है। इसके तहत नशा माफिया की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति सीज की जा चुकी है, जबकि अन्य संपत्तियों का भी आंकलन अभी जारी है।