फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two and a half lakh rupees cheated in the name of depositing insurance installment

Muzaffarnagar News: बीमा किश्त जमा कराने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे

Thu, 02 Feb 2023 05:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh rupees cheated in the name of depositing insurance installment
गूगल सर्च इंजन से मिले बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर की थी कॉल
विज्ञापन

ठगी का पता चलने पर पीडि़त ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आदर्श कॉलोनी निवासी युवक से बीमा पॉलिसी के नाम पर ढाई लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए गए। युवक ने गूगल सर्च इंजन से मिले बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल की थी। ठगी का पता चलने पर पीडि़त ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया हैं।
नई मंडी की आदर्श कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने बताया कि उन्हें अपने बीमा की दो पालिसी की किश्त जमा करानी थी। इसके लिए उन्होंने बीमा कंपनी का नंबर लेने के लिए गूगल सर्च किया। सर्च के बाद मिले टोल फ्री नंबर पर काॅल की तो वैभव तिवारी नामक एजेंट से उसकी बात हुई। एजेंट ने बीमा कंपनी का खाता नंबर अपने मोबाइल नंबर से व्हाटसएप पर भेजा और बैंक का नाम महेंद्रा कोटक बताया।
विज्ञापन

इस बैंक खाते में उसने पांच जनवरी को 70 हजार, छह जनवरी को 35 हजार रुपये बैंक में जमा कराए। दूसरी पालिसी की किश्त के 17 जनवरी को 53, 400, 19 जनवरी को 49,987 और 20 जनवरी को 49, 987 रुपये जमा कराएं। कई दिन बाद उन्हें अपनी किश्त जमा न होने के बारे में जानकारी मिली तो ठगी का पता चल सका। उसने नई मंडी कोतवाली में अपने साथ दो लाख 58 हजार 374 रुपये की ठगी होने का मुकदमा दर्ज कराया है। मंडी पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल ने चार हजार रुपये वापस कराएं
मुजफ्फरनगर। निशत निवासी खालापार ने शहर कोतवाली की साइबर सेल में शिकायत कर कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते की केवाईसी कराने के लिए मेल भेजी थी। उनसे खाते की जानकारी ली और 14 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर सेल ने कार्रवाई कर चार हजार रुपये वापस कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed