{"_id":"60fdaa658ebc3e5801794aa3","slug":"two-accused-of-rape-sent-to-jail-muzaffarnagar-news-mrt5490162140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के दो आरोपियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के दो आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के दो आरोपियों को जेल भेजा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अगवा कर उसे दौराला क्षेत्र में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों फरमान और वसीम को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें रविवार को जेल भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। बाद में वह शाम के समय बदहवास हालत में हाईवे पर मिली थी। पीड़िता ने पूछताछ में मेरठ जनपद के इंचौली थाना क्षेत्र के गांव मिठेपुर निवासी फरमान व वसीम और एक अज्ञात पर दौराला क्षेत्र में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने की जानकारी दी थी। इस पर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।