{"_id":"5fe0f1fc8ebc3e410e78ca0b","slug":"tutor-s-beating-on-giving-mobile-to-student-muzaffarnagar-news-mrt5167522155","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को मोबाइल देने पर ट्यूटर की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को मोबाइल देने पर ट्यूटर की धुनाई
विज्ञापन

तितावी। गांव निवासी ट्यूटर को छात्रा को बात करने के लिए मोबाइल देना भारी पड़ गया। छात्रा के परिजनों ने आरोपी ट्यूटर को पकड़कर जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक बघरा में कोचिंग सेंटर चलाता है, जहां एक गांव युवती भी ट्यूशन पढ़ने आती थी। ट्यूशन देने के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम-संबंध स्थापित हो गए। इसकी भनक लगने पर छात्रा के परिजनों ने उसका ट्यूशन दूसरे कोचिंग सेंटर पर लगवा दिया। इस पर युवक ने छात्रा को उसकी एक सहेली के माध्यम से कीमती मोबाइल भेज दिया, जिसके जरिये दोनों की लगातार बातें होने लगी। सोमवार सुबह छात्रा ट्यूटर से मोबाइल पर चैटिंग कर रही थी, जिसे उसके भाई ने रंगेहाथ पकड़ लिया। छात्रा से मोबाइल के बारे में पूछा गया तो उसने ट्यूटर द्वारा देना बताया, जिससे आक्रोशित उसके परिजन बघरा जा पहुंचे और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद आरोपी ट्यूटर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसओ कपिलदेव ने बताया कि छात्रा के परिजनों द्वारा युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।