फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tushar Sharma made the model of Ram temple in Ayodhya

Muzaffarnagar News: तुषार शर्मा ने बनाया अयोध्या के राम मंदिर का मॉडल

Sun, 01 Jan 2023 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Tushar Sharma made the model of Ram temple in Ayodhya
मुजफ्फरनगर ::::::::::: राम मंदिर के मॉडल के साथ तुषार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर है शहर का बेटा तुषार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर तुषार शर्मा ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। होनहार ने इस बार अयोध्या में नवनिर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र के मंदिर का मॉडल समाचार पत्रों की रद्दी और फेविकोल से 8000 स्टिक बनाकर किया। करीब चार माह में मंदिर का भव्य मॉडल तैयार किया है।
गांधी कॉलोनी निवासी तुषार ने बताया कि मंदिर के बेस में 2000 स्टिक लगाई हैं, जिन्हें बनाने में एक माह का समय लगा। मंदिर के फाउंडेशन में 1500 स्टिक के बीम बनाएं, जिनको बनाने में 25 दिन का समय लगा। 35 दिन में 2000 स्टिक बनाकर बीम के ऊपर पेस्ट की। शिखर का कार्य 1900 स्टिक बनाकर ध्वज सहित स्थापित किया, जिसे बनाने में 20 दिन का समय लगा। मंदिर के शेष कार्य को 600 स्टिक बनाकर 10 दिन में पूरा किया। तुषार का मंदिर का मॉडल अयोध्या में बन रहे श्रीराम के मंदिर जैसा प्रतीत होता है। तुषार का सपना है कि वह एक दिन अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएं।
विज्ञापन

यह मॉडल भी बना चुका है तुषार
तुषार ने तीन साल से अनेक मॉडल बनाए हैं। इंडिया गेट, लाल किला, गांधीजी का चरखा, व्हाइट हाउस, गोल्डन टैंपल, बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, क्रिसमिस ट्री और शिवलिंग सहित अन्य महापुरुषों के छायाचित्र भी तुषार बनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed