फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck stuck on highway at Deval; Bijnor-bound vehicles diverted via Meerut.

Muzaffarnagar News: देवल में हाईवे पर फंसा ट्रक, मेरठ से निकाले बिजनौर के वाहन

Sat, 11 Jul 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Truck stuck on highway at Deval; Bijnor-bound vehicles diverted via Meerut.
मुजफ्फरनगर/मीरापुर। निर्माणाधीन दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर देवल के पास अंडरपास में भरे पानी के कारण परेशानी बरकरार रही। पुट्ठी इब्राहीमपुर के पास हाईवे की दीवार टूट गई। सुबह के समय देवल के पास लोडेड ट्रक के फंसने से यातायात अवरुद्ध हो गया, जिस कारण बिजनौर जाने वाली रोडवेज बसों को मेरठ और हरिद्वार मार्ग से भेजना पड़ा।
विज्ञापन

बिजनौर मार्ग पर देवल के पास दिल्ली पौड़ी हाईवे पर अंडरपास में भरे पानी के कारण सर्विस रोड टूटकर गहरे गड्ढे हो गए हैं। एनएचएआई की टीम ने बजरी डलवाई थी लेकिन शुक्रवार सुबह देवल के पास टाइल्स से लदा एक ट्रक सर्विस रोड में बने गड्ढों में फंस गया।
विज्ञापन

मार्ग पर दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची रामराज पुलिस ने तीन जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को लगभग तीन घंटे बाद बाहर निकलवाया। इस दौरान वाहनों की दूर तक लंबी लाइन लग गई। काफी समय तक ट्रक के फंसे रहने से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने किसी तरह वाहनों को वन-वे चलाने की व्यवस्था चलाई। इससे वाहन चालकों को राहत मिली। हालांकि वन-वे वाहनों को चलाया जा रहा है लेकिन व्यवस्था अभी तक पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौटी है।
निर्माणाधीन हाईवे की दीवार टूटी रामराज मार्ग पर गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर के पास निर्माणाधीन हाईवे की दीवार में पानी भर जाने के कारण दीवार टूट गई। इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियां हुईं। वाहनों को रुक-रुक कर चलना पड़ा।
----------
नाला खुदवा कर बस्ती का पानी निकलवाया
तीन दिन से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण रामराज के गांव देवल की एक बस्ती में कई फीट बारिश का पानी भर गया था। बस्ती वाले खाना बनाना व अन्य कार्य भी नहीं पा रहे थे। शुक्रवार को जानसठ एसडीएम रश्मि लांबा नायब तहसीलदार अजय कुमार व टीम के साथ गांव में पहुंची।उन्होने बस्ती के लोगों का हाल जाना और पीड़ितों को खाना खिलाया। एसडीएम ने मौके पर ही जेसीबी मशीन बुलाकर सड़क किनारे नाला खुदवा कर बस्ती का पानी निकलवाया।
---------------

परिवहन विभाग ने यह बनाई व्यवस्था
परिवहन निगम अधिकारियों ने शुक्रवार को बिजनौर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन बंद कर बसों को मेरठ व हरिद्वार मार्ग से भेजा। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि बिजनौर जाने वाली बसों को मेरठ, गजरौला, हरिद्वार से नजीबाबाद मार्ग से भेजा गया था। बारिश के कारण यात्रियों की संख्या कम रही।

------------

गांव देवल के पास जो सर्विस रोड टूटी है, वह सही कराई जा रही है। अभी हाईवे का निर्माण 65 प्रतिशत ही हुआ है। 90 प्रतिशत कार्य पूरा होने पर हाईवे एनएचएआई की देखरेख में आएगा पुट्ठी इब्राहीमपुर के पास हाईवे वाली सड़क ठेकेदार से सही कराई जाएगी। - आशीष शर्मा, एसडीओ एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed