फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck laden with sand falls in Ganganahar, driver and cleaner injured

रोड़ी से लदा ट्रक गंगनहर में गिरा, चालक और क्लीनर घायल

Wed, 06 Jul 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Truck laden with sand falls in Ganganahar, driver and cleaner injured
- चालक को नींद की छपकी लगने से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव काटका गंगनहर पुल के पास मंगलवार की रात चालक को नींद की झपकी आने से रोड़ी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गंगनहर में पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए। दोनाें गंगनहर में डूबने से बाल-बाल बच गए। किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई।

जिला बिजनौर के नजीबाबाद निवासी चालक मुस्तकीम पुत्र मसीतुल्ला अपने क्लीनर बिजनौर निवासी सावेज पुत्र साबिर के साथ मंगलवार की रात को यमुनानगर से रोड़ी भरकर लौट रहा था। रात करीब दो बजे गांव काटका गंगनहर पुल के अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरा। ट्रक गिरने से चालक व क्लीनर भी घायल हो गए। चालक व क्लीनर किसी तरह से ट्रक से बाहर निकले। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed