फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck driver shot dead for opposing robbery

Muzaffarnagar News: लूट का विरोध करने पर ट्रक चालक को मारी गोली

Thu, 17 Aug 2023 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Truck driver shot dead for opposing robbery
छपार(मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बुधवार की रात सिसौना के निकट लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने ट्रक चालक पर फायरिंग कर दी। छर्रा लगने पर ट्रक चालक घायल हो गया। उसे मुजफ्फरनगर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन




बुलंदशहर निवासी गुलबीर अपने हेल्पर मंजीत के साथ माल लेकर उत्तराखंड के लिए चला था। कागजात भूलने के कारण यह दोनों ट्रक को सिसौना में एक पेट्रोल पंप के निकट लेकर खड़े हो गए। रात में दोनों ट्रक में बैठे हुए थे। तभी बाइक पर दो बदमाश वहां पहुंचे और उनसे लूट की कोशिश की । चालक परिचालक ने ट्रक की खिड़की बंद कर ली तो एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। छर्रा लगने पर गुलबीर घायल हो गया। इसके बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। सूचना पाकर गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मुजफ्फरनगर अस्पताल भेजा गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed