{"_id":"626ad79d51a39e7587606bee","slug":"truck-collides-with-tourist-bus-driver-and-cleaner-injured-khatauli-news-mrt5864580161","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिस्ट बस में ट्रक टकराया, चालक व क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूरिस्ट बस में ट्रक टकराया, चालक व क्लीनर घायल
विज्ञापन
रतनपुरी क्षेत्र में हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक।
- फोटो : KHATAULI
रतनपुरी। रतनपुरी क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर फुलत अंडरपास के निकट बृहस्पतिवार की सुबह सवेरे लोहे की एंगल और गार्डर से भरा ट्रक आगे चल रही टूरिस्ट बस चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण बस में पीछे से जा टकराया। ट्रक चालक व क्लीनर घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को किसी तरह निकाला जा सका।
मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी ट्रक चालक सलीम पुत्र अब्दुल और क्लीनर बिलाल पुत्र अनीस ट्रक में लोहे की एंगल और गार्डर लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह सवेरे जब ये लोग रतनपुरी क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर फुलत अंडरपास के निकट पहुंचे, तो इनके आगे चल रही टूरिस्ट बस चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण इनका ट्रक टूरिस्ट बस में पीछे से टकरा गया। अचानक लगी टक्कर से ट्रक में भरे एंगल और गार्डर ट्रक के केबिन को तोड़ते हुए आगे तक पहुंच गए। जिससे ट्रक चालक सलीम और क्लीनर बिलाल ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गए। पीछे से लगी टक्कर के कारण टूरिस्ट बस में सवार यात्रियों को भी मामूली चोटें आई।
हादसे की सूचना पर रतनपुरी और खतौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केबिन में फंसे चालक व क्लीनर को काफी मशक्कत के बाद दो क्रेनों की सहायता से बाहर निकालने में सफल हुई। दोनों घायलों की कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचला गया। पुलिस द्वारा एंबुलेंस की मदद से घायल चालक और क्लीनर को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने घायलों की नाजुक स्थिति के चलते दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गयी है।
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून मार्ग को वनवे करना पड़ा
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के सड़क के बीच में फंसे होने के कारण पुलिस को काफी समय तक दिल्ली व देहरादून मार्ग को वनवे करना पड़ा। जिस कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गयी। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर मार्ग पर यातायात सुचारु कराया।