फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trouble due to stoppage of construction of Dudhli main road

दूधली मुख्य मार्ग का निर्माणलटका होने से परेशानी

Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to stoppage of construction of Dudhli main road
दूधली मे मुख्य मार्ग पर छह महीने से काम बंद होने से गड्ढों में भरा कीचड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दूधली मुख्य मार्ग का निर्माण रुकने से परेशानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। दूधली से कई गांवों को जाने वाली मुख्य सड़क का एक टुकड़ा अरसे से अधूरा पड़ा है। लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के कारण लोगों को कीचड़ और धूल के गुब्बार से होकर गुजरना पड़ता है। टूटी सड़क के दोनों तरफ रहने वाले ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
दूधली का बाहरी मार्ग का निर्माण करीब आठ महीने पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा था। लेकिन गांव में करीब 300 मीटर का टुकड़ा बीच में छोड़ दिया गया। जिससे इस प्रमुख मार्ग की बदहाली पर लोगों में गुस्सा है। दरअसल, टूटी और कच्ची सड़क पर जलभराव और कीचड़ रहता है। जिससे इस मार्ग से निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण जितेंद्र राणा, मोहित बजरंगी, सतपाल सिंह, इंद्राज सिंह, संदीप कुमार, अंकित कुमार, मंजीत राणा, कुशल राणा आदि का कहना है यह मार्ग दूधली से छिमाऊ, बुड्ढाखेड़ा होते हुए सहारनपुर जनपद के गांवों में जाता है। इस मार्ग पर इंटर कॉलेज है। कई गांवों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को कीचड़ से होकर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, टूटी सड़क के आसपास रहने वाले लोगों की उड़ती धूल का गुब्बार और कीचड़ परेशानी बढ़ा रहा है। बच्चे गंदे पानी में गिरते रहते है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर ने बताया कई बार लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर को अधूरे पड़े निर्माण को पूरा कराने के लिए अवगत कराया जा चुका है। लेकिन आठ महीने बाद भी हालत जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed