फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tripura incident challenge to brotherhood

त्रिपुरा जैसी घटनाएं देश में शांति, सद्भाव स्थापित रखने में बड़ी चुनौती: मदनी

Sun, 31 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tripura incident challenge to brotherhood
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि त्रिपुरा जैसी घटनाएं देश में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा रखने में बड़ी चुनौती है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन

मौलाना महमूद मदनी ने रविवार को बयान किया कि त्रिपुरा में निकाले गए जुलूस में पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी की गई। यह सभी अच्छे से जानते हैं कि मुसलमान हर मुश्किल और पीड़ा को बर्दाश्त कर सकता है परंतु अपने रसूल का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। यदि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ तुरंत सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो फिर जन स्तर पर प्रतिक्रिया होगी। वह आपसी भाईचारा स्थापित रखने में बड़ी चुनौती बन सकती है। मौलाना मदनी ने त्रिपुरा दंगे पर डीजीपी के माध्यम से मस्जिदों में आगजनी की घटनाओं को फेक न्यूज बताने पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि जमीयत की एक टीम त्रिपुरा भेजी गई है। वह प्रभावित स्थानों का आंकलन करेगी। वहीं, जरूरी साक्ष्य प्राप्त कर देश की मीडिया और अधिकारियों के सामने पेश करेगी। वहीं, मस्जिदों, दुकानों और घरों का पुनर्निर्माण कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed