फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tricolor will be hoisted in every house, buildings will be illuminated: DM

हर घर फहराएगा तिरंगा, रोशन होगी इमारतें : डीएम

Tue, 09 Aug 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted in every house, buildings will be illuminated: DM
स्वतंत्रता दिवस के संबध में बैठक लेते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हर घर फहराएगा तिरंगा, रोशन होगी इमारतें : डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सप्ताह का 11 से 17 अगस्त तक आयोजन होगा। जिले में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। एतिहासिक इमारतों को रोशन किया जाएगा। प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। देश के गौरवमयी इतिहास और बलिदानों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने वाले कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिला पंचायत सभागार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 अगस्त को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ जनसहयोग के साथ मनाएं। 14 और 15 अगस्त की रात सरकारी कार्यालय, भवनों, इमारतों और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े एतिहासिक स्मारकों को रोशन किया जाएगा। सभी विभागाध्यक्ष 15 अगस्त को कार्यालयों में सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगे। सभी कर्मचारी और अधिकारियों का ध्वजारोहण के समय कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर परमानंद झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस तरह होंगे कार्यक्रम
शहर व तहसील के सभी चौराहों पर प्रकाश की व्यवस्था व देश भक्ति गीत प्रसारित कराए जाएंगे। 11 अगस्त को सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों में झंडा गीत का गायन, नागरिक संगठनों उद्योग व्यापार मंडल, नागरिक सुरक्षा संगठन आदि के स्वयंसेवकों एवं एनसीसी/एनएसएस की प्रभातफेरी/तिरंगा यात्रा होगी। विद्यालयों में स्लोगन लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, विद्यालयों में आजादी के नायकों पर आधारित एकल अभिनय प्रतियोगिता कराई जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम स्थलों/शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान, शहीद स्मारकों/स्थलों पर पुलिस/पीएसी बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति के गीतों का वादन, देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 12 अगस्त को 75-75 पुलिस/पीएसी/होमगार्ड कर्मियों का मार्च पास्ट, कृषि विज्ञान केंद्रों में कृषक सम्मेलन, 75 प्रगतिशील कृषकों को सम्मान पत्र, पौधे एवं तिरंगा भेंट किया जाएगा। 13 अगस्त को प्रत्येक विकास खंड में 75-75 पीआरडी जवानों द्वारा अपने गणवेश में तिरंगा साइकिल यात्रा, समस्त आंगनबाडी केंद्रों में बच्चों द्वारा सस्वर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान होगा। 14 अगस्त को छात्र-छात्राओं का राष्ट्र नायकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की वेशभूषा में प्रभातफेरी, युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्यों के द्वारा अमृत मिनी मैराथन, प्रत्येक मंडी समिति में 75-75 पल्लेदारों को व्यवसायिक संगठनों के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त को मेरा जनपद मेरी धरोहर विषयक फोटोग्राफी प्रतियोगिता और पौधरोपण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed