दीपक जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। चीन के साथ सीमा विवाद में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को दीपक जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता कस्बा निवासी राजेश संगल के आवास पर शनिवार देर शाम शहीदों के लिए श्रद्धांजली सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर दीपक जलाकर परिवार व मोहल्ले के लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर शहीदो की आत्मिक शांति की कामना की गई। राजेश संगल ने कहा कि देश से चीन निर्मित सामान का बहिष्कार जरूरी है। श्रद्धांजलि सभा में अकुल सहरावत, गुड्डू तोमर, शुभम, अनिल सहरावत, अभिषेक संगल व आशीष संगल सहित कई युवक मौजूद रहे।