{"_id":"69d16ac0014c58d2e20042bb","slug":"tributes-paid-to-chaudhary-kabul-singh-on-his-death-anniversary-in-soram-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1015-168552-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सोरम में चौधरी कबूल सिंह को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सोरम में चौधरी कबूल सिंह को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
शाहपुर गांव सोरम में सर्वखाप मंत्री स्व0 चौधरी कबूल सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित यज्ञ व सर्वखाप
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। गांव सोरम में सर्व खाप के पूर्व मंत्री चौधरी कबूल सिंह की 35 वीं पुण्यतिथि पर विशाल यज्ञ आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वह एक महान चिंतक व विचारक थे। हमें उनके आदर्शों पर चलकर देश व समाज हित के कार्य करने चाहिए ।
क्षेत्र के गांव सोरम में सर्व खाप मंत्री की 35 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खाप चौधरियों व थांबेदारों के अलावा ग्रामीणों ने सर्व खाप मंत्री की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह ने कहा कि सर्व खाप मंत्री ने जीवन पर्यंत समाज हित के ऐतिहासिक कार्य किए।
सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान में कहा कि स्व. चौधरी कबूल सिंह व भाकियू संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने समय समय पर किसानों व समाज की आवाज को मजबूती से उठाया है। यह स्मारक स्थल समाज की दोनों महान विभूतियों की यादों को संजोए हुए है, जिससे हमें उनके संघर्ष व योगदान की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
भाकियू नेता चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि स्व. चौधरी कबूल सिंह एक महान विचारक व चिंतक थे। यज्ञ के ब्रह्मा मा0 सुरेंद्र सिंह, जयपाल सिंह व यजमान सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजक मास्टर रामपाल सिंह ने किया। डॉ. लोकेंद्र बालियान, जाट महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष श्रद्धा पाल, चौधरी देशपाल सिंह, डॉ. अमित बालियान, सूबेदार सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।