फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tributes paid to Ajit Singh in the countryside

देहात क्षेत्रों में अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी

Wed, 19 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Ajit Singh in the countryside
देहात क्षेत्रों में अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

मोरना/तितावी/शाहपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोद मुखिया स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की रस्म तेरहवीं पर जगह-जगह यज्ञ किया गया। लोगों ने उन्हें किसानों का सच्चा हितैषी बताया।
महर्षि शुकदेव इंटर कालेज में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की रस्म तेरहवीं पर हवन यज्ञ किया गया। गुड़ उद्योग से जुड़े नरेंद्र चौधरी ने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसान मजदूरों के सच्चे हितैषी थे। उनके प्रयास से ही मोरना में शुगर मिल की स्थापना हुई थी। इस मौके पर प्रबंध आंनद कुमार, रालोद के सचिन सरोहा, मनोज राठी, डा. अमित ठाकरान, चौधरी नरेंद्र सिंह, अनुज पहलवान, भाकियू के सर्वेंद्र राठी, संजय रवि, प्रभात तोमर गुड्डू, बाला किन्नर, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, ओमबीर बाबा, रविंद्र प्रधान, ज्ञानेंद्र कुमार, दीपक शर्मा, मोनू, जबर सिंह, जितेंद्र सिंह, भोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव छछरौली में हवन यज्ञ हुआ। जिसमें कंवर पाल, रविंद्र, नीरज राठी, शुभम राठी, सोनू, मोनू, गोल्डी, नितिन, सचिन, वासु आदि मौजूद रहे। गांव रहकड़ा में ग्रामीणों के द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ किया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधान ओम सिंह पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल राठी, पूर्व प्रधान ओम सिंह, भोला, उदित शर्मा, राजेंद्र, ज्ञानेंद्र, नरेंद्र डीलर, नेपाल सिंह, राजकुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तितावी के गांव अटाली में चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं पर ग्रामीणों ने हवन यज्ञ में आहुति देकर श्रद्धांजलि दी। यजमान बाबा सतपाल सिंह रहे। श्रद्धांजलि सभा में निरंजन सिंह, संजीव बालियान, बिजेंद्र सिंह, अनुज बालियान, विनीत, निक्कू, सोनू, सुभाष चौधरी, कुलदीप, जयदेव, सहदेव, बाबूराम मौजूद रहे। गांव काजीखेड़ा में चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं पर काजीखेड़ा-जगाहेड़ी जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में दोनों गांव के लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ किया गया। मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक, मानसिंह मलिक प्रधान जगाहेड़ी, जगपाल सिंह, कपिल मलिक, उदयवीर सिंह, संजीव मलिक, कुलदीप मलिक, प्रवीण मलिक, ओमबीर सिंह आदि लोग रहे।

शाहपुर में स्व. चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वरिष्ठ सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी के आवास पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया तथा दिवंगत किसान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान महिपाल सैनी, राकेश सैनी, विजेंद्र सैनी, सोनू सैनी, गौरव शर्मा, सोमदत्त शर्मा, प्रवीण शर्मा, विशाल शर्मा, विकास तितौरिया, हर्षित जैन, कुणाल सैनी, रूपराम सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed