{"_id":"6439ae1ab5a4a78bac040f94","slug":"tribute-to-the-creator-of-the-constitution-procession-taken-out-in-the-city-muzaffarnagar-news-c-14-1-190374-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संविधान निर्माता को किया नमन, शहर में निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संविधान निर्माता को किया नमन, शहर में निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
आंबेडकर जंयती की शोभायात्रा में शामिल सुदंर झांकी।
- समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संविधान में बराबरी का हक दिया: बालियान फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शहर में शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने संविधान में देश के प्रत्येक व्यक्ति को बराबरी का हक दिया।
टाउन हाल में डॉ भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव एवं जनसेवा समिति ने आयोजन किया। शहर के रैदासपुरी, खादरवाला, केशवपुरी, धर्मपुरी, बसंत बिहार आदि के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। यहां बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शोभायात्रा का शुभारंभ केंदी्रय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने किया। उन्होंने कहा कि आंबेडकर ने समाज से भेदभाव दूर करने के लिए काम किया। उन्होंने जीवन में शिक्षा पर जोर दिया। संविधान में सभी को बराबरी का दर्जा दिया।
टाउन हाल से शोभायात्रा पर प्रारंभ होकर मालवीय चौक, अंसारी रोड, रुडकी रोड, शिवचौक आदि पर होते हुए वापिस टाउन हाल पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में बैंडबाजे और भव्य झांकियां शामिल रही। इस अवसर मुनीष कुमार,राजकुमार सिद्धार्थ, डॉ पुरूषोत्तम, दीपचंद, नीरज कुमार, संदीप कुमार, संजय जानिया, अमित गौतम, मुकेश गौतम, कुलदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, विजय कैमरिक आदि रहे।
विज्ञापन
कल्याणकारी आंबेडकर समिति ने बौधिसत्व बाबा साहब आंबेडकर को याद यिका। कचहरी गेट स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण किया। पूर्व विधायक महावीर सिंह आजाद, ईओ हेमराज, भंवर सिंह, मनोज कुमार,नरेंद्र जयंत, सोमपाल ङ्क्षसह, मुकेश कुमार, बाबू सिंह, यशवीर सिंह, योगेश गोरियान, जयसिंह आदि रहे।
आंबेडकर युवा मंच ने भी कार्यक्रम का आयोजन किया। राधेश पप्पू ने कहा कि आंबेडकर ने ही देश के गरीबों को बराबरी का हक दिया। वाल्मीकि समाज के मनोज सौदाई, मनुप्रिय मजदूर, शैलेंद्र वाल्मीकि, सुधीर पार्चा, सोनू आदि मौजूद रहे।
सपा कार्यालय पर डॉ आंबेडकर को याद किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी आदि ने विचार रखे। भाजपा कार्यालय पर भी जयंती पर बाबा को याद किया गया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, डॉ पुरूषोत्तम आदि ने विचार रखे।
अपना स्वराज्य अपना भारत मिशन ने बाबा साहिब डॉ भीम राव आम्बेडकर की जयंती पर गांधी नगर स्थित वाल्मीकि कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे। अध्यक्षता ओम प्रकाश, संचालन डॉ अश्विनी कुमार ने किया। राष्ट्रीय संरक्षक चमनलाल ढीगान ने कहा कि हमें बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए तभी दलित समाज का विकास संभव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण सौदाई बाबू सिंह बौद्ध, जयंती प्रसाद बाल्मीकि, अमित करानिया, इंद्रपाल आदि रहे।
भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला अस्पताल में आयोजन हुआ। मरीजों को फल वितरण किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार लांबा, डॉ डॉक्टर योगेंद्र तिरखा, डॉ बाबूराम, डॉ सचिन जैन, डॉ संजीव गुप्ता, सरिता चौधरी, अखिलेश त्यागी, अनिल कुमार, स्वराज सिंह, हारुन, शारदा लाल मिश्रा, सुमित कुमार आदि रहे। डीआईओएस कार्यालय पर आंबेडकर जयंती मनाई गई। डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष व भारतीय संविधान के जनक के रूप में विश्वविख्यात डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर विधिवेत्ता, अथशास्त्री, सुशील कुमार वर्मा, प्रमोद चौहान, विनोद कुमार, भारत, प्रमोद शर्मा, अमित कुमार, आशुतोष सिंह आदि रहे।