फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tribute paid to Chaudhary Charan Singh

चौधरी चरण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

Sat, 20 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Chaudhary Charan Singh
शाहपुर में पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति पर माल्यार्पण करते रालोद व भाकियू कार्यकर्ता । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चौधरी चरण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। कस्बे में भाकियू व रालोद कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किसानों की जीत बताया ।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की की गई घोषणा के बाद किसानों में जबरदस्त उत्साह है । दोपहर बाद रालोद के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक राजपाल बालियान व वरिष्ठ रालोद नेता यशपाल सिंह प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री , किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की मूर्ति स्थल पर पहुंचे । उधर भाकियू नेता नीटू दुल्हेरा व विपिन बालियान के नेतृत्व में दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता भी पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति पर पहुंचे और माल्यार्पण कर इसे किसानों की जीत बताया । इस दौरान भाकियू नेताओं ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून के वापसी का प्रस्ताव संसद से पास नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा और संयुक्त मोर्चा व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का जो भी निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा । इस दौरान बालिन्द्र चौधरी , लक्ष्य बालियान , मनोज चेयरमैन , अखलाक चौधरी , साउद चौधरी , रमन बालियान , जमील अहमद , राहुल कुमार , मोनू , सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed