फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trial for state level competitions from today

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए आज से शुरु ट्रायल

Fri, 18 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Trial for state level competitions from today
25 नवंबर से 23 दिसंबर तक विभिन्न खेलों में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के मौके पर विभिन्न खेलों में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए आज से जिला स्तरीय ट्रायल शुरू होंगे। यह ट्रायल चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 30 नवंबर तक चलेंगे।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि अलग-अलग शहरों में 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं होनी है। इसके लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल होंगे। 19 नवंबर को हॉकी (पुरुष-महिला), वॉलीबाल (पुरुष) और टेबल टेनिस (पुरुष-महिला) का ट्रायल होगा। 22 नवंबर को फुटबाल (पुरुष), जिम्नास्टिक (पुरुष-महिला), बैडमिंटन (पुरुष-महिला) और फुटबाल (महिला) का ट्रायल होगा। 23 नवंबर को एथलेटिक्स (पुरुष-महिला), कबड्डी (पुरुष-महिला), बॉक्सिंग (पुरुष) और बास्केटबाल (पुरुष) का चयन ट्रायल होगा। 25 नवंबर को क्रिकेट (पुरुष) और 30 नवंबर को जूडो (पुरुष-महिला) व हैंडबॉल (पुरुष-महिला) का ट्रायल कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद जो खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल में चयनित होगा, वह प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी खेल किट में ही प्रतिभाग कर सकेंगे। खिलाड़ियों को आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य होगा। इसी के साथ कबड्डी और जूडो खेल ट्रायल मैट पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed