फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trees uprooted in storm, power supply stalled

Muzaffarnagar News: आंधी में उखड़े पेड़, विद्युत आपूर्ति ठप

Sun, 28 May 2023 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Trees uprooted in storm, power supply stalled
बारिश व तेज हवाओं में भोपा रोड पर गिरा विशलकाय पेड ।
शहर में सुबह छह से दिन में 12 बजे तक आपूर्ति नहीं हो पाई
विज्ञापन

विद्युत निगम का आंधी से पांच लाख के लगभग का नुकसान हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले में शनिवार की सुबह आई आंधी और बारिश में जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। शहर में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति और आवागमन प्रभावित हो गया। देहात क्षेत्र में भी कई स्थानों पर विद्युत तार टूटकर गिर गए।

शनिवार सुबह छह बजे से तेज हवा चलनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में तेज आंधी चल पड़ी। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। आंधी के चलते शहर सहित जिले में जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे भी गिर पड़े। शहर में भोपा पुल से निकलते ही श्रीराम की दुकान के बाहर खड़ा बरगद का बड़ा पेड़ इसी आंधी में गिर पड़ा। इस पेड़ को 100 साल पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आंधी और बारिश के दौरान पूरे शहर की आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह छह बजे से लेकर 12 बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। उधर, ग्रामीण अंचल में विद्युत आपूर्ति को शाम तक ही बहाल किया जा सका। विद्युत निगम का आंधी से पांच लाख के लगभग का नुकसान हुआ है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर कार्य कर टूटे तारों का जोड़ा और पेड़ों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पानी को लेकर हुई परेशानी

सुबह नहाने और घरेलू कार्यों के लिए पानी की आवश्यकता होती है। अचानक बिजली के गायब हो जाने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी को लेकर दिक्कतें उठानी पड़ी। केशवपुरी के संदीप सिंघल का कहना है कि पानी की आपूर्ति नहीं होने से दिनचर्या प्रभावित हुई।




हमने तेजी से आपूर्ति बहाल कराई

अधीक्षण अभियंता नगर एसके अग्रवाल ने बताया कि सुबह आंधी के कारण पेड़ों के गिरने से विभिन्न स्थानों पर तार टूट गए थे। बारिश के बाद हमने युद्धस्तर पर कार्य कराया। सभी लाइनमैन और जेई इस कार्य में लगाए गए। दिन में 12 बजे तक पूरे शहर की आपूर्ति बहाल कर दी गई। ग्रामीण इलाकों में कुछ जगह आपूर्ति शाम तक बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed