फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tree pruning campaign was carried out, supply remained stalled for five hours

Muzaffarnagar News: पेड़ों की छटनी का चला अभियान, पांच घंटे रही आपूर्ति ठप

Mon, 12 May 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Tree pruning campaign was carried out, supply remained stalled for five hours
-विद्युत तारों के ऊपर पेड़ों की टहनियां गिरने से होती है परेशानी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। निगम की टीम ने रोहाना मार्ग पर चरथावल आने वाली विद्युत लाइन को छूने वाले पेड़ों की छटनी अभियान चलाया। शनिवार को चरथावल कस्बे के साथ देहात फीडर से जुड़े गांवों की आपूर्ति करीब पांच घंटे बंद रही। दरअसल, आए दिन विद्युत तारों के ऊपर पेड़ों की टहनियां गिरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
बधाई कलां बिजली घर से कस्बे में आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन के तारों को सड़क किनारे लगे पेड़ों ने घेर रखा है। इस कारण मामूली हवा, बारिश में पेड़ों के टहने तारों पर टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन

रविवार को एसडीओ प्रांशु त्यागी के निर्देशन में जेई अरविंद यादव, जितेंद्र कुमार ने 15 लाइन मैनों की टीम के साथ करीब छह किमी के दायरे में लाइन के ऊपर आने वाले पेड़ों की टहनियों का सफाई अभियान चलाया। अपराह्न करीब 11.30 बजे से शाम 4.35 बजे तक शीट डाउन होने के कारण आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया व्यापक हाईटेंशन लाइन को दुरुस्त करने के लिए टीम को लगाया गया है। कुछ पेड़ों की टहनियां रह गई हैं, उनकी सफाई जल्द करा ली जाएगी। इससे क्षेत्रवासियाें को नियमित आपूर्ति मिलने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed