फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tree fell on the balcony, three women injured including innocent

अंबहेटा शेखां में कटा पेड़ छज्जे पर गिरा, छज्जा गिरा

Mon, 23 Dec 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on the balcony, three women injured including innocent
छज्जे पर पेड़ गिरा, मासूम सहित तीन महिलाएं घायल
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। अंबहेटा शेखां गांव में सोमवार को पड़ोसी की ओर से काटा जा रहा पेड़ मकान के छज्जे पर गिर गया, जिससे छज्जा भरभराकर ढह गया और उसकी चपेट में आकर तीन महिलाएं सहित बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

देवबंद से करीब सात किमी दूर स्थित अंबेहटा शेखां निवासी सलीम का पड़ोसी आंगन में खड़े पेड़ को काट रहा था। जबकि सलीम के परिवार की महिलाएं अपने छत पर खड़ी होकर पेड़ की कटाई करते देख रही थीं। इसी दौरान अचानक पेड़ सलीम के मकान के छज्जे पर गिर गया, जिससे छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर सलीम की पत्नी माजिदा, अब्दुल करीम की पत्नी रोशन जहां, यामीन की पत्नी तरन्नुम और पुत्री अलशीका घायल हो गईं। सभी को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल रोशन तरन्नुम और माजिदा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि इस मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।

घायल बुजुर्ग महिला

घायल बुजुर्ग महिला- फोटो : DEVBAND

सीएचसी में भर्ती अंबहेटा शेखां में छज्जे पर पेड़ गिरने से घायल हुई महिलाएं

सीएचसी में भर्ती अंबहेटा शेखां में छज्जे पर पेड़ गिरने से घायल हुई महिलाएं- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed