फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tree fell on moving car, woman dies, husband and two sons injured

चलती कार पर गिरा पेड़, महिला की मौत, पति और दो बेटे घायल

Tue, 02 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on moving car, woman dies, husband and two sons injured
खतौली के गांव भैसी में कार पर गिरा पेड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चलती कार पर गिरा पेड़, महिला की मौत, पति और दो बेटे घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। कस्बे से सोमवार सुबह करीब सात बजे परिवार के साथ हरिद्वार जा रहे फर्नीचर कारोबारी की कार पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में फर्नीचर कारोबारी राहुल तायल की पत्नी रितु तायल की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कारोबारी और उनके दो बेटों को बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

राहुल तायल कस्बे के मोहल्ला सैनीनगर के रहने वाले हैं। वह हादसे के वक्त अपनी पत्नी रितु तायल, बेटे शौर्य तायल और विभु तायल के साथ कार से हरिद्वार दवाई लेने जा रहे थे। जीटी रोड पर गांव भैसी में सीएनजी पेट्रोल पंप से कुछ ही आगे जाने पर उनकी कार के ऊपर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को राहगीरों की मदद से पीछे के दरवाजे से निकाला और एंबुलेंस से बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने रितु तायल को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों में बरसात का पानी भरा हुआ है, इससे पेड़ जड़े कमजोर होने को हादसे के पीछे वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed