फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Treatment of workers burnt by lava in steel factory is underway

Muzaffarnagar News: स्टील फैक्टरी में लावा से झुलसे मजदूरों का चल रहा उपचार

Wed, 12 Jun 2024 04:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Treatment of workers burnt by lava in steel factory is underway
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित सिद्धबली स्टील फैक्टरी में लेड-ले के जार में गैस बनने से लावा छिटका था, जिसकी चपेट में आकर छह मजदूर झुलस गए थे। सभी मजदूरों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहां उनकी हालत चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के भोपा रोड पर बाईपास के पास औद्योगिक क्षेत्र में अनिल तायल की सिद्धबली स्टील के नाम से फैक्टरी है। जिसमें शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना निवासी मनोज, गौरव व सुमित के साथ पिछले काफी समय से शिवा, पवन व दिनेश भी उनके साथ काम करते हैं। सभी की ड्यूटी सरिया बनाने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले लेड ले जार के पास थी।
विज्ञापन


बीते दिवस काम करने के दौरान लेड ले जार में गैस बनने से जार में भरा लावा छिटक गया, जो वहां मौजूद सभी छह मजदूरों पर जा गिरा, जिससे उनके हाथ, पैर, चेहरा झुलस गए। इस हादसे के बाद फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही मजदूरों की मदद से फैक्टरी मालिक ने घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां मजदूरों की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक अनिल तायल ने बताया कि उनकी फैक्टरी में कोई विस्फोट नहीं हुआ था। लेड-ले के जार में भरा लावा गैस बनने के कारण छिटक कर मजदूरों पर गिर गया था। मजदूरों को अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed