{"_id":"6032a7d28ebc3ee91c7ffe67","slug":"treatment-of-patients-at-arogya-mela-muzaffarnagar-news-mrt5265403182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में ग्रामीणों को दिया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में ग्रामीणों को दिया उपचार
विज्ञापन
शाहपुर/छपार। शाहपुर व छपार क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन कर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उपचार किया गया।
शाहपुर सीएचसी पर आयोजित मेले में सीएचसी प्रभारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि विकास खंड क्षेत्र के गांव गोयला, पुरबालियान, सोंहजनी तगान व सिसौली स्थित पीएचसी पर स्वास्थ्य मेलों में 116 मरीजों की जांचकर दवा दी। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। वहीं, कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर पुष्टाहार बांटा गया। डॉ. मयंक, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार और डॉ. श्रुति समेत अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।
उधर, छपार व बरला स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने के साथ कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया गया। डॉ. मुखे कुमार और डॉ. मुकीम अहमद ने बताया कि छपार में 50 और बरला में 48 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के साथ महिलाओं का टीकाकरण किया गया। फार्मेसिस्ट अमित त्यागी, सुदीप त्यागी, दीपक कुमार, नीतू भारद्वाज, बनवारी लाल और सुनीता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
परिवार नियोजन की जानकारी दी
शाहपुर। सीएचसी पर खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम आयोजित कर 187 परिवारों को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए संसाधनों से अवगत कराने के साथ इस्तेमाल की जानकारी दी। यहां डॉ. प्रकाशवीर आर्य, उमेश प्रताप, आरती, आसमां, सुनीता व अक्षय कुमार का सहयोग रहा।