फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Travel changes discussed

10 नवंबर को आएगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा 

Sat, 29 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 29 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Travel changes discussed
भाजपा की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने गहन चर्चा की। यात्रा को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई गई। इसके लिए विधानसभावार यात्रा के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। जानसठ रोड स्थित एक बैैंक्वेट हॉल में हुई भाजपाइयों की बैठक में मुख्य अतिथि परिवर्तन यात्रा के क्षेत्रीय संयोजक विमल शर्मा और जिला प्रभारी अरुण वशिष्ठ ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन


बताया कि यात्रा 10 नवंबर को खतौली विधानसभा से जिले में प्रवेश करेगी। 11 नवंबर को बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचेगी। 12 नवंबर को टाउनहाल के मैदान में जनसभा होगी। इसके बाद यात्रा बिजनौर के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के संयोजक विमल शर्मा ने कहा कि यात्रा में संपूर्ण समाज के लोगों को जोड़ना और विशेष रूप से महिलाओं की प्राथमिकता रहे। यात्रा हर वर्ग के लोगों को अपने साथ लेकर चलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी अरुण सिंह ने परिवर्तन यात्रा के लिए जिला संयोजक धर्मसिंह कपासिया, जिला सह संयोजक संजय वर्मा, शरद शर्मा, प्रवीण शर्मा को नियुक्त किया। मीटिंग में विधानसभावार संयोजक बनाए गए। इसके साथ ही जिले स्तर पर भी यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, उपाध्यक्ष सुनील सिंघल, वंदना वर्मा, सरिता गौड़, भूषण सिंह पचेंडा, विजय शुक्ला, रमेश खुराना, नितिन मलिक, सुनील तायल, राजीव गर्ग, जगदीश पांचाल, पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाष चन्द शर्मा, अनीता शर्मा, डॉ देशबंधु तोमर, राजकुमार छाबड़ा, बबीता गुप्ता, डॉ वीरपाल निर्वाल, गीता जैन, महेशो चौधरी, जयदेव बालियान, डॉ सुधीर सैनी, श्रीमोहन तायल, प्रशांत देशवाल, दीपक नारंग, कुशपुरी, सुरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रुपेन्द्र सैनी और संचालन हरीश अहलावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed