फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Transfer of municipal employee to college

पालिका कर्मचारी का कॉलेज में स्थानांतरण

Sat, 06 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Transfer of municipal employee to college
पालिका कर्मचारी का कॉलेज में स्थानांतरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने एक बार फिर से लिपिक ओमवीर सिंह का स्थानांतरण नगर पालिका इंटर कॉलेज में कर दिया है। इससे पहले भी ओमवीर सिंह के स्थानांतरण को लेकर काफी विवाद रहा था।
नगर पालिका में जनगणना का कार्य देख रहे ओमवीर सिंह का स्थानांतरण नगरपालिका अध्यक्ष ने इंटर कॉलेज में कर दिया है। पहले भी ओमवीर सिंह को कॉलेज में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन ईओ ने उनकी ड्यूटी जनगणना कार्य में लगा दी थी। इसे लेकर काफी विवाद रहा था। चेयरपर्सन ने लिपिक का वेतन जारी नहीं किया था। ओमवीर सिंह के स्थानांतरण से एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि जनगणना कार्य अभी नहीं हो रहा है। इसलिए ओमवीर सिंह का स्थानांतरण नगर पालिका इंटर कॉलेज में किया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक के लिए मांगी अनुमति
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड बैठक के लिए ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने डीएम से अनुमति मांगी है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने जूम ऐप या वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बोर्ड बैठक कराने के निर्देश दिए थे। इस पर ईओ ने डीएम को पत्र लिखकर ऑनलाइन बोर्ड बैठक कराने के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed