{"_id":"0d0a2c53cecf58df6fac1814b217ad92","slug":"trane-patriotic-city-gunje-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में गूंजे देशभक्ति के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में गूंजे देशभक्ति के तराने
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के मुख्य चौराहों और सरकारी कार्यालय पर जगमग रोशनी की गई। शहर में देश भक्ति के तराने गूंजने लगे।
पुलिस लाइन में प्रात: साढ़े नौ बजे पुलिस परेड में मुख्य अतिथि डीएम निखिल चंद्र शुक्ला सलामी लेंगे।
67 वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से शहीदों की प्रतिमाओं, मुख्य चौराहों, सरकारी भवनों पर रंगीन रोशनी की गई।
देश भक्ति के गीत बज रहे हैं। शिक्षण संस्थाओं और व्यापारियों प्रतिष्ठानों पर भी गणतंत्र दिवस का रंग दिखा। मुख्य समारोह मंगलवार सुबह पुलिस लाइन में होगा। आचार संहिता के कारण डीएम निखिल चंद्र शुक्ला परेड की सलामी लेेंगे। पुलिस लाइन के मैदान और स्टेज को भव्य रुप से सजाया गया है।
एसएसपी केबी सिंह समारोह के विशिष्ट अतिथि रहेंगे। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम से सामूहिक एकता दौड़ होगी। कलक्ट्रेट समेत सभी सरकारी कार्यालय प्रात: साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण होगा।