फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Training teachers to teach on the lines of CBSE

सीबीएसई की तर्ज पर पढ़ाने के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग

Thu, 04 Mar 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Training teachers to teach on the lines of CBSE
सीबीएसई की तर्ज पर पढ़ाने के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग ने सीबीएसई की तर्ज पर बच्चों को पढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है। एक अप्रैल से शुरू होने वाले शैक्षिक सत्र में कक्षा एक के बच्चों को गुरुजी एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाएंगे। शिक्षा विभाग ने जिले के 790 अध्यापक-अध्यापिकाओं की ब्लॉकवार छह-छह दिन की ट्रेनिंग कार्यक्रम घोषित किया है। फिलहाल जिले के छह ब्लॉकों में यह कार्यक्रम शुरू हो गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय किरण आनंद बेसिक शिक्षा की सूरत बदलने में जुटे हैं। कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों में हरी भरी फुलवारी के साथ आधुनिक बिल्डिंग और मिशन प्रेरणा से अध्यापकों के कार्य का मूल्यांकन योजना लागू हो गई। एक प्रांगण में चलने वाले परिषदीय स्कूलों को कंपोजिट विद्यालय में तब्दील कराना भी उन्हीें की पहल है। अब नए शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा एक के बच्चों को सीबीएसई में चलने वाले पाठ्यक्रम भाषा और गणित को पढ़ाने की पूरी तैयारी हो गई है। यह योजना लागू होने से गांव के व्यक्ति का पब्लिक स्कूलों में बच्चों को भेजने का क्रेज कम होगा। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। शिक्षा के अधिकार के तहत से हर व्यक्ति लाभान्वित होगा। डायट से पूरे जिले में परिषदीय विद्यालयों से शिक्षकों का चयन कर कार्यक्रम घोषित किया गया है। बीआरसी पर उन्हें छह-छह दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित करेंगे, उन्हें एनसीईआरटी की ट्रेनिंग दी गई है। एक ब्लॉक से चार शिक्षकों की सूची तैयारी की गई है। वहीं ट्रेनिंग दे रहें है।
विज्ञापन

ब्लॉक नाम---ट्रेनिंग लेने वाले शिक्षकों की संख्या
जानसठ ----106
चरथावल---79
शाहपुर----60
पुरकाजी---79
बघरा----73
सदर----75
शहरी क्षेत्र--13
बुढ़ाना---100
मोरना---81
खतौली---124
मार्च में करा लेंगे पूरा प्रशिक्षण
पहली अप्रैल से प्राइमरी स्कूलों की कक्षा एक में सीबीएसई में चल रही पुस्तकों के पाठ्यक्रम को लागू करा दिया जाएगा। मार्च में प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बघरा, चरथावल और सदर में ट्रेनिंग दो-तीन दिन बाद शुरू होगी। अन्य सभी ब्लॉकों के बीआरसी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम सिंह
प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान
जिले के बीआरसी पर सूचीबद्ध शिक्षक-शिक्षिकाओं का चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण शुरू हो गया। खतौली में खुद शुरू कराया। एनसीईआरटी की पुस्तकों के लिए हर ब्लॉक पर कार्यक्रम समय से पूरा करा लिया जाएगा।
मायाराम
-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed