{"_id":"665e31d84e1b1aee81079627","slug":"training-provided-to-vote-counting-personnel-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-123525-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मतगणना के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही मतगणना निष्पक्ष और ईमानदारी से पूरी करने के निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत सभागार में पोस्टल बैलेट के मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने कहा कि सभी कर्मचारी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। सभी अभिकर्ताओं की मौजूदगी में पूरी तरह पारदर्शी तरीके से मतगणना का हिस्सा बनें। मतगणना समय से पूरी हो और पारदर्शी हो, इस पर पूरा ध्यान दें। एसडी पब्लिक स्कूल में ईवीएम की मतगणना करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। यहां पर अधिकारियों ने मतगणना कर्मियों को बताया कि किस प्रकार इवीएम खोली जाएगी। किस तरह एक-एक ईवीएम के वोटों की संख्या एकत्र होगी।
एक साथ 14 टेबल की गणना किस प्रकार एकत्र होगी। मतगणना कर्मियों को सावधानी पूर्वक तेजी के साथ मतगणना का कार्य पूरा करना है। इस अवसर पर एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार, एडीएम वित्त नरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।