{"_id":"6a626f3b5da1a538c70ed9b6","slug":"training-provided-for-the-accurate-compilation-of-data-in-the-census-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-176548-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जनगणना में आंकड़ों के सटीक संकलन के लिए दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जनगणना में आंकड़ों के सटीक संकलन के लिए दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जनगणना 2027 के महत्वपूर्ण चरण के लिए जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के आंकड़ों के सटीक संकलन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम ने कहा कि जनगणना का कार्य देश के भावी निर्माण और विकास योजनाओं के निर्धारण में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आधारभूत भूमिका निभाता है। हस्तपुस्तिका को भली-भांति पढ़ने और समझने को कहा, ताकि आंकड़े संकलन में त्रुटि की गुंजाइश न रहे और कार्य समय पर पूरा हो।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में ग्राम एवं नगर निर्देशिका के आंकड़े जुटाने पर विशेष बल दिया गया। अध्यक्षता डीएम उमेश मिश्रा और एडीएम वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने की।
डीएम ने प्रथम चक्र के जनगणना कार्य की सफलता पर अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने द्वितीय चक्र के कार्यों के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। लखनऊ से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने तकनीकी जानकारी दी। उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, अधिशासी अधिकारियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने श्रव्य-दृश्य माध्यम और प्रक्षेपक की सहायता से प्रपत्र भरे जाने की बारीकियों को समझाया। जनसंख्या एवं जनसांख्यिकी आंकड़े, भौगोलिक एवं जलवायु स्थिति तथा आधारभूत नागरिक संरचना के आंकड़ों पर विशेष बल दिया गया।