फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Training is being given to newly appointed teachers

नवनियुक्त शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Thu, 03 Dec 2020 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Training is being given to newly appointed teachers
राजकीय इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेते नव नियुक्त टीचर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नवनियुक्त शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नव नियुक्त शिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि नई शिक्षा नीति में किस प्रकार विद्यार्थियों को पढ़ाना है।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि लोक सेवा आयोग, प्रयागराज से चयनित प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नव नियुक्त सहायक अध्यापकों (एलटी) को दक्षता संवर्द्धन कर विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान किये जाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो चार दिसंबर तक दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण राजकीय इंटर कालेज में दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में प्रथम दिन राजकीय विद्यालयों में नवनियुक्त सभी 30 सहायक अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में विभागीय संरचना एवं विद्यालय के बुनियादी ढांचे से संबंधित जानकारी डायट के प्रवक्ता जितेंद्र सिंह ने दी। कक्षा प्रबंधन एवं शिक्षण पद्धतियों की जानकारी रीना सिंह ने दी। सुचित्रा सैनी ने भी प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed