फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Training given to 2780 polling personnel on the third day

Muzaffarnagar News: तीसरे दिन 2780 मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

Sun, 14 Apr 2024 03:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Training given to 2780 polling personnel on the third day
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षण के तीसरे दिन 2780 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने चुनाव में कर्मचारियों से निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल में पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, समस्त पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पाली में 1496 एवं द्वितीय पाली में कुल 1384 को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में सभी कर्मचारियों को जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने चुनाव संबंधी जानकारियां दी। उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारियों को निर्वाचन कार्य पूर्ण निष्ठा एवं लग्न से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान को आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने में सभी पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मतदान के दौरान समस्त प्रक्रिया आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
647 मतदाताओं ने डाले वोट
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण के दौरान जिले की सभी छह विधानसभा सीटों के लिए 647 ने वोट डाले हैं। 448 कमचारियों ने बूथ पर ही वोट डालने को आवेदन किया। एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार ने बताया कि समस्त कार्मिको ने पोस्टल बैलेट, ईडीसी के माध्यम से प्रशिक्षण स्थल पर बने सात फैसीलिटेशन सेंटर बुढ़ाना, चरथावल, मुजफ्फरनगर, खतौली, पुरकाजी, मीरापुर के साथ अन्य जनपदों के मतदान पार्टियों के कार्मिको ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर लोकसभा के लिए 529 मतदाताओं ने मतदातन किया। 362 मतदान कर्मियों ने बूथ पर ही वोट डालने का आवेदन किया। इसी तरह बिजनौर लोकसभा सीट के लिए 118 मतदाताओं ने वोट डाले। 86 ने बूथ पर ही वोट डालने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed