{"_id":"57a0f1904f1c1b512f2b8e8f","slug":"trainees","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षणार्थियों का हंगामा, तहसील में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षणार्थियों का हंगामा, तहसील में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
तहसील में नारेबाजी करती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी से लाखों रुपये ठगने वाले सेंटर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग को लेकर प्रशिक्षणार्थियों ने तहसील में प्रदर्शन किया। प्रशिक्षणार्थियों ने डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव कढ़ली में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सेंटर खोलकर संचालक असलम ने प्रशिक्षण देने तथा उनकी सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि संचालक ने बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत करके उनके खातों से पैसे निकाल लिए और नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। मंगलवार को एक दर्जन से अधिक प्रशिक्षणार्थी एकत्र होकर तहसील में पहुंचे।
इन प्रशिक्षणार्थियों ने संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। प्रशिक्षणार्थियों ने सेंटर संचालक से उनके पैसे वापस करवाने तथा कानूनी कार्रवाई कराने की मांग को लेकर तहसील दिवस में डीएम दिनेश कुमार सिंह को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। मौके पर रूबी, राखी, सोनिया, डोली, किरण, काजल, उमा, साहिब, हरेंद्र, अरुण, कपिल, प्रीति, सद्दाम, कृष्णपाल, आदिल, आजम, सोविंद्र, शीतल, रीना, रचना, बबीता, पूनम, पीतम, प्रशांत, देवदत्त, रोहित, फिरोज, मोहित, बबलू, अमित आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहे।